स्मरण शक्ति की कमजोरी के लिए उपाय

 स्मरण शक्ति की कमजोरी : ( weak memory ) : 



                सात दाने बादाम गिरी सायंकाल किसी कांच के बर्तन में जल में भिगो दे । प्रातः उनका लाल छिलका उतारकर बारीक पीस लें । यदि आंखे कमजोर हो तो साथ ही चार काली मिर्च पीस ले । इसे उबलते हुए 250 ग्राम दूध में मिलाए । जब तीन उफान आ जाए तो नीचे उतरकर एक चम्मच देसी घी और दो चम्मच बूरा या चीनी डाल कर ठंडा करें । पीने लायक गर्म रह जाने पर इसे आवश्यकतानुसार पंद्रह दिन से चालीस दिन तक लें । यह दूध मस्तिष्क और स्मरण शक्ति की कमजोरी दूर करने के लिए अति उत्तम होने के साथ वीर्य बलवर्धक है ।



        विशेष  :  1 -- यह बादाम का दूध सर्दियों में विशेष लाभप्रद है और दिमागी मेहनत करने वाले एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है । प्रातः खाली पेट इस दूध को लेने के बाद दो घंटे तक कुछ न खाएं पिएं ।

2.  उपरोक्त बादाम का दूध तीन - चार दिन पीने से आधे सिर के दर्द में आराम होता हैं।

                  

3.  बादाम को चंदन की तरह रगड़ने के समान बारिकतम पीसना या खूब चबाकर मलाई की तरह कोमल बनाकर सेवन करना आवश्यक है । इससे बादाम आसानी से हजम हो जाने पर पूरा लाभ मिलता है और काम बादाम से भी अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं।



2 Comments

Previous Post Next Post

Contact Form